ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई पर ब्रेक: सीएम धामी बोले– ‘स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा आगे का फैसला’

0
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई पर ब्रेक: सीएम धामी बोले– ‘स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा आगे का फैसला’

 

 

देहरादून:ऋषिकेश में फोरलेन मार्ग निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर जारी विवाद पर राज्य सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। आम जनता और पर्यावरणविदों के तीव्र विरोध और मांगों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल पेड़ों के कटान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:​बागेश्वर-गरुड़ NH पर सड़क बंद होने से थमीं सांसें: एंबुलेंस में 1 घंटे जिंदगी और मौत से जूझती रही अस्थमा मरीज

 

 

बता दें कि यह पूरा प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का है। लेकिन स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से मिली तीखी प्रतिक्रिया के बाद मुख्यमंत्री धामी ने खुद एनएचएआई अधिकारियों से बात कर काम रुकवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर स्पष्ट करते हुए कहा कि यद्यपि यह केंद्र सरकार और एनएचएआई की परियोजना है, लेकिन जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्थानीय हितधारकों और पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श करने के बाद ही इस परियोजना के भविष्य पर कोई अगला कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *