ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज वर्षा का सिलसिला जारी है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण 70 से अधिक सड़कें बाधित हैं, जबकि निचले इलाकों में उफनती नदियों और बरसाती नालों से भू-कटाव तेज हो गया है।

यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क दरकने से आवाजाही ठप हो गई है।

यद्यपि, पिथौरागढ़ में भूस्खलन से अवरुद्ध तवाघाट-लिपुलेख (कैलास मानसरोवर) मार्ग तीन दिन बाद दोपहर बाद खोल दिया गया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून और बागेश्वर के लिए आरेंज और अन्य जिलों के लिए वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। छह अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

🌸चारधाम यात्रा सहित कई मार्ग बाधित

चारधाम यात्रा राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बाधित हैं। चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से रोकते हुए गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिलाधिकारियों को यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए हैं।

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग खुलने से तीन दिन से फंसा मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल धारचूला से गुंजी को रवाना हो गया है, जबकि यात्रा पूरी कर लौटा पहला दल बूंदी से धारचूला पहुंचा। पांचवा दल टनकपुर पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या निकालेंगी कांवड़ यात्रा

देहरादून-मसूरी राज्य राजमार्ग का करीब 10 मीटर हिस्सा पानीवाला बैंड के पास धंस गया है। सुरक्षा को देखते हुए शाम को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई।

🌸आज भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार के लिए भी प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने व अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की चेतावनी दी गई है।

🌸पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस)

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 29.0, 24.1

पंतनगर, 29.4, 25.1

मुक्तेश्वर, 18.4, 16.0

नई टिहरी, 22.4, 16.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *