Uttrakhand News:खटीमा की बेटी तिला सैन ने रचा इतिहास: माउंट एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

0
ख़बर शेयर करें -

स्लग – खटीमा की बेटी आईटीबीपी जवान तिला सैन ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड को किया गौरवान्वित,
स्थान- खटीमा,(उत्तराखंड) ।

भारत तिब्बत बोर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में भर्ती हो देश की सीमाओं की रक्षा का जिम्मा उठाने वाली खटीमा की बेटी तिला सैन की आज हर तरफ चर्चा है। आईटीबीपी के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा बन माउंट एवरेस्ट को फतह कर खटीमा की बेटी तिला सैन ने उत्तराखंड ही नहीं वरन पूरे देश को गौरवान्वित किया है,खटीमा के छोटे से कस्बे चारुबेटा में रहकर सरकारी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली तिला ने नैनीताल से पॉलिटेक्निक कॉलेज से शिक्षा प्राप्त किया,उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की।वही 2021 में तिला सैन एसएससी जीडी के माध्यम से 36 वी इंडियन तिब्बतन बोर्डर पुलिस लोहाघाट चंपावत में पोस्टेड हुई।यही से तिला के उन सपनों को उड़ान मिली जिसके बूते आज वह उत्तराखंड के टॉप फाइव माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली महिलाओं में शुमार हो चुकी है। तिला के अनुसार 19 2026 दिल्ली से शुरू हुआ माउंट एवरेस्ट फतह करने का सफर नेपाल के कठिन साउथ कोल रूट से शुरू हुआ,आईटीबीपी के पहले सर्व महिला एवरेस्ट अभियान में 17 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोहियों के साथ तिला ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतेह करने के अभियान की शुरूआत की,साहस हिम्मत,हौसले एवं जुनून के दम पर उत्तराखंड की बेटी ने आखिरकार कठिन पर्वतारोहण के इस अभियान को सफलतम पूरा कर एवरेस्ट शिखर की ऊंचाइयों को मात देने का काम किया, तिला के अनुसार 21 मई 2026 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर उनकी टीम ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा लहरा दिया।माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली तिला इस मौके के लिए आईटीबीपी का आभार जता रही है कि इतने कम समय में उन्हें इस अभियान का हिस्सा बना एवरेस्ट पर्वतारोहण का मौका दिया गया।उन्होंने एवरेस्ट की चोटी को बेहद खूबसूरत एवं भगवान के घर के समान बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: सीएम धामी की अध्यक्षता में आज शाम होगी कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

🌸तिला सैन, माउंट एवरेस्ट विनर, आईटीबीपी जवान ।

वी ओ – माउंट एवरेस्ट फतेह कर अपने खटीमा स्थित घर चारु बेटा पहुंचने पर तिला का विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान किया जा रहा है,पांच बहनों एवं दो भाइयों में उनके छोटे भाई योगेंद्र कुमार भी उनके साथ ही आईटीबीपी में उनकी यूनिट में पोस्टेड है,जबकि बहनों में चौथे नंबर की तिला की इस उपलब्धि पर परिवार में बेहद खुशी है ,पिता मदन लाल अपनी बेटी की उपलब्धि को खटीमा एवं उत्तराखंड की उपलब्धि मान रहे है,साथ ही हर माता पिता से अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने की बात कह रहे है,ताकि बेटियां अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन कर सके

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 47 श्रद्धालुओं का दूसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत

🌸मदन लाल, एवरेस्ट विजेता तिला सैन के पिता।

फाइनल वीओ – खटीमा की बेटी तिला सैन ने अपनी असाधारण उपलब्धि प्राप्त कर यह जता दिया है कि उत्तराखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, तिला के अनुसार बेटियां जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो वह अपने जुनून समर्पण अनुसान के साथ अगर अपने लक्ष्य प्राप्ति को आगे बढ़ेगी तो उन्हें सफलता निश्चित मिलेगी।फिलहाल एवरेस्ट विजेता खटीमा की बेटी तिला की उपलब्धि की हर ओर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *