अल्मोड़ा: डॉक्टरों के थोक तबादलों पर भड़की कांग्रेस, फूंक डाला सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: डॉक्टरों के थोक तबादलों पर भड़की कांग्रेस, फूंक डाला सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

अल्मोड़ा। जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले किए जाने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की आशंका गहरा गई है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

 

 

“पहाड़ की जनता के साथ हो रहा है खिलवाड़”
पुतला दहन के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा: “पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा पहले से ही चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के तबादले किए जाने से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी, जिसका सीधा और सबसे बुरा असर गरीब, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की जनता पर पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी

पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक, पुतला छीनने का प्रयास

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला छीनने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।

 

कांग्रेस नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार पुलिस के दम पर जनहित के मुद्दों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पहाड़ों की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार वेंटिलेटर पर जा रही है।

 

उग्र आंदोलन की चेतावनी
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जनपद अल्मोड़ा में चिकित्सकों के तबादलों के फैसले पर तुरंत पुनर्विचार नहीं किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में इस आंदोलन को और अधिक उग्र व व्यापक रूप देगी।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस बड़े विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“सरकार जनता के द्वार”: मुख्य विकास अधिकारी ने किया काँटली गांव का भ्रमण, पर्यटन और जनसुविधाओं पर दिया जोर

 

मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे
भूपेन्द्र सिंह भोज जिलाध्यक्ष
तारा चंद्र जोशी महानगर अध्यक्ष
प्रकाश चंद्र जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
पीताम्बर पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, एन डी पांडे,राधा बिष्ट महिला जिला अध्यक्ष, गीता मेहरा
बिशन बिष्ट, तारा चंद्र साह, आनंद बिष्ट, दीपक भट्ट
सुरेश लाल, अंबी राम, पारितोष जोशी, निर्मल रावत
देव सिंह कनवाल, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, विनोद वैष्णव
मयंक बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, दीपेश काण्डपाल, संजय दुर्गापाल
हिमांशु मेहता, फेमिना खान, बी.के पाण्डे, पुरन रौतेला
वैभव पांडेय, विकास कुमार, मुकेश कुमार, भैरव गोस्वामी
सुशीला शाह, महेश राजपूत, भानु दुर्गापाल, अमित बिष्ट
रवींद्र टम्टा, संजय रावत, दीवान ढेल, गोविंद सिंह मेहरा, ऋतिक नायल, डॉ मनोज कुमार जोशी, अनिल पाठक, विनोद पाठक, नितिन रावत, मोहन देवली, संजीव कर्मियाल, शशांक बिष्ट, उमेश गुरुरानी, अमन लटवाल, गुंजन चम्याल, वकुल साह,राहुल गुप्ता, गोलू सतवाल, गौरव जोशी, मनोज वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *