Haldwani News:कालाढूंगी-बाजपुर रोड पर मचा हड़कंप! गड़प्पू जंगल से सड़क पर आया विशालकाय हाथी, बाइक छोड़ भागे लोग
उत्तराखंड में यहाँ जब सड़क पर आगया हाथी :- कालाढूंगी बाजपुर रोड पर गड़प्पू जंगल से सड़क पर पहुंचा विशालकाय हाथी, मची अफरा-तफरी
कालाढूंगी से बाजपुर क्षेत्र में गड़प्पू जंगल से अचानक एक विशालकाय हाथी सड़क पर पहुंच गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग घबराकर अपनी बाइक छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागते दिखाई दिए।
हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर वन क्षेत्र से लगे इलाकों में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है।
वन्यजीव विशेषज्ञ लगातार सलाह देते हैं कि हाथी दिखने पर उसके पास न जाएं, हॉर्न न बजाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जंगल से सटे क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है!