Champavat News:नगर पंचायत पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम बैठक 24 जून को

0
ख़बर शेयर करें -

शहरी स्थानीय निकायों में सामान्य निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत जनपद चम्पावत के अंतर्गत नव-निर्वाचित नगर पंचायत, पाटी के गठन की प्रक्रिया गतिमान है।

शासन द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में नगर पालिका अधिनियम, के अनुसार नव-निर्वाचित बोर्ड के गठन, अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा प्रथम बैठक के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार द्वारा एवं शासन के अनुपालन में यह कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राज्यपाल गुरमीत सिंह का तीन दिवसीय अल्मोड़ा दौरा आज से, जागेश्वर धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिनियम के अनुसार अधिसूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर नव-निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बुलाना और उससे पहले सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाना अनिवार्य है।

इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा नगर पालिका अधिनियम – 1916 के तहत नगर पंचायत पाटी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों (सदस्यों) को शपथ ग्रहण कराने तथा प्रथम बैठक आहूत करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पाटी, श्रीमती नीतेश (नीतू) डांगर को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को देंगे श्रद्धांजलि

नगर पंचायत पाटी के इस शपथ ग्रहण समारोह और नव-निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक के आयोजन के लिए 24 जून, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है, जहाँ नामित मजिस्ट्रेट की देखरेख में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *