Almora News:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

0
ख़बर शेयर करें -

गत दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री के आगामी 21 जून को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों के दृष्टिगत दन्या स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, बाज़ार पूरी तरह बंद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन हेतु प्रस्तावित हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने CMO से की शिष्टाचार भेंट, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *