Uttrakhand News:कौसानी होटल एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से सर्किट हाउस में की भेंट, श्री बी.डी. जोशी के जीवन पर लिखी पुस्तक का राजभवन से होगा विमोचन

0
ख़बर शेयर करें -

कौसानी।कौसानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में बीते दिवस, 18 जून 2026 को सर्किट हाउस में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।

ज्ञात हो कि जून 2025 में अपनी कौसानी यात्रा के दौरान महामहिम राज्यपाल कौसानी के वरिष्ठ एवं सम्मानित होटल व्यवसायी श्री बी.डी. जोशी के जीवन और कार्यों से अत्यंत प्रभावित हुए थे, जिसके फलस्वरूप उन्होंने उनके जीवन पर एक पुस्तक तैयार करने की इच्छा व्यक्त की थी। अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा के मार्गदर्शन में एसोसिएशन द्वारा यह पुस्तक अब तैयार कर ली गई है। महामहिम ने इस अवसर पर बताया कि पुस्तक का प्रथम शुभकामना संदेश स्वयं उनकी ओर से दिया जाएगा तथा शीघ्र ही इसका विमोचन राजभवन से किया जाएगा। यह संपूर्ण कौसानी क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नगर की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,अधिशासी अभियंता का किया घेराव

इसी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने कौसानी के पर्यटन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा श्री अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके से भी विस्तृत वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कौसानी होटल एसोसिएशन को अल्मोड़ा में एक बैठक हेतु आमंत्रित किया जाएगा तथा कौसानी के पर्यटन विकास हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आयुष मंत्री मदन कौशिक की बड़ी घोषणा: राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने वापस ली हड़ताल

इस अवसर पर शिष्टमंडल में अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा, सचिव हरेंद्र चिलवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री बी.डी. जोशी, अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, मनोज अरोरा एवं हरीश खर्कवाल उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा द्वारा कौसानी के पर्यटन विकास हेतु यह मुहिम निरंतर चलाई जा रही है और भविष्य में भी इस दिशा में सतत प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *