National news देश की बहु-उद्देशीय बांध परियोजना ’‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ इन राज्यों का हुआ Mou

0
ख़बर शेयर करें -

National news देश की बहु-उद्देशीय बांध परियोजना ’‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ इन राज्यों का हुआ Mou केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र व् जनहित के मुद्दों पर ‘संवाद से समाधान’ को चरितार्थ कर कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मसलों पर सहमति बनाने का कम कर रही

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डीएम की पहल और प्लस एप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से संवरा बदहाल आशियाना, राजपुर में जर्जर मकान का हुआ जीर्णोद्धार

गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए सहमत हुए

 

MoU होने के बाद किशाऊ परियोजना को अनुमोदन के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

 

किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना के संबंध में जल घटक के कार्य का 90% केन्द्रीय सहायता के रूप में केंद्र सरकार द्वारा और शेष 10% राशि का वित्तीय भार 06 राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा

 

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking अभी अभी मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी, आंधी-तूफान और तेज बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी**

हिमाचल प्रदेश के विद्युत् घटक के हिस्से की लागत को साझा करने के एवज में हिमाचल प्रदेश के लिए आवंटित पानी को दिल्ली और राजस्थान को देने पर सहमति बनी

 

यह निर्णय स्वच्छ और निर्मल यमुना की दिशा में एक अहम् पड़ाव सिद्ध होगा, जिससे यमुना जी में शुद्ध जल का प्रवाह बढ़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *