Almora अल्मोड़ा माल रोड में डामरीकरण न होने पर कांग्रेस का आक्रोश,

0
ख़बर शेयर करें -

*अल्मोड़ा माल रोड में डामरीकरण न होने पर कांग्रेस का आक्रोश,एक सप्ताह में कार्य शुरू न होने पर अधीक्षण अभियंता के घेराव की चेतावनी, महानगर अध्यक्ष ने कहा भाजपा नेताओं एवं विभाग ने दो माह पूर्व हॉटमिक्स के टेंडर होने की करी थी पुष्टि*

अल्मोड़ा-नगर की प्रमुख और व्यस्ततम सड़कों में शामिल माल रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं एवं विभागीय अधिकारी के द्वारा दो माह पूर्व सार्वजनिक रूप से माल रोड में टेंडर किया जाने तथा तीन दिन में कार्य प्रारंभ होने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन पहले माल रोड में सभी कलवर्ट का भी काम पूरा हो चुका है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर माल रोड में हॉट मिक्स के माध्यम से डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उपनल कर्मियों की याचिका पर सुनवाई की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि माल रोड नगर की पहचान होने के साथ-साथ हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा लगभग एक माह पूर्व जेल रोड में धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस दौरान विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर माल रोड के शीघ्र डामरीकरण की मांग उठाई गई थी।

अधिकारियों ने जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और यदि समय रहते सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:दूरस्थ नामिक गांव पहुंचे जिलाधिकारी, विद्यार्थियों के साथ किया मध्याह्न भोजन, जानी जनता की समस्याएं

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को लेकर विभाग और सरकार गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर की मुख्य सड़क की उपेक्षा यह दर्शाती है कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि आगामी एक सप्ताह के भीतर डामरीकरण कार्य शुरू नहीं होता है तो पार्टी कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता का घेराव करेंगे और व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जनहित को देखते हुए तत्काल माल रोड के डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके। पार्टी का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *