Bageshwar News:जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों के रख-रखाव तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्याय अनुभाग, राजस्व अनुभाग, बिल अनुभाग, आंग्ल अभिलेख कक्ष एवं भूलेख कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पटल प्रभारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ​खौफनाक: रानीखेत के पास घर में घुसकर युवक की हत्या, आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर की थी घायलों की रेकी!

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला कार्यालय जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आईएफएस अधिकारी पंकज कुमार की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई

जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालयी अनुशासन तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिला सूचना अधिकारी,
बागेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *