ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री आवास में 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, मधुमक्खी पालन को मिलेगा बढ़ावा

एंकर:उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार अब और तेज़ी से काम करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया, जहां मात्र 45 दिनों में 520 किलोग्राम शहद उत्पादन किया गया है। मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स स्थापना के लिए प्रभावी नीति बनाने और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही “थ्री-बी” गार्डन की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए पौधारोपण अभियान चलाने पर भी जोर दिया, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *