Uttrakhand News:उत्तराखंड 2027: फिर ‘धामी’ के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आलाकमान ने लगाई मुहर
Uttrakhand बड़ी खबर 27 में धामी ही होंगे चेहरा
प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी का चुनावी चेहरा होंगे …. उनके नेतृत्व में ही उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है …. और राज्य की जनता खुशहाल नजर आ रही है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी एक साल का समय बचा हो …. लेकिन इस बचे हुए समय में भी चुनाव की चर्चा जोरों पर चल रही है … । भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाने और उस रणनीति को धरातल पर उतरने का काम कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच दोनों ही दलों में चेहरे को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे … लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा में कई वरिष्ठ नेताओं के सपने तब चूर हो गए …. जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा फिर से सीएम धामी को भी बताया है। जबकि कांग्रेस जितना बड़ा चेहरा उतना ही बड़ा दावेदार नजर आता है। ।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राज्य सरकार के सामने समय-समय पर भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियां आती है … हालांकि उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा चुनौतियों के पीछे हटने वाली पार्टी नहीं है … । उत्तराखंड में हमारा आधार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड है … और हम सुशासन और जन सुधार के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है … उस निर्णय को पार्टी का हर कार्यकर्ता शिरोधार्य करता है … क्यूंकी भाजपा अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह भाजपा ने उचित निर्णय लिया है …. क्योंकि अब वो बड़े चेहरे शायद जो खुद को सीएम बनाने के लिए लड़ रहे थे वो सब पार्टी के लिए चिंता का विषय बन जाएंगे।
27 का चुनाव किसके चेहरे पर होगा यह बीजेपी कांग्रेस दोनों के लिए अब तक अनसुलझी पहेली बना हुआ था … लेकिन भाजपा ने सीएम चेहरे का पत्ता खोलकर कांग्रेस की आसान कर दी है …. अब देखना यही होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पार्टी अन्य दूसरे नेताओं को कैसे मनाने में कामयाब रहता है … जो अभी तक मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर रहे थे।
