Almora News:एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट’ पर कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए करियर के गुर”

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 17/04/2026 को कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में डिजिटल वेब एकेडमी द्वारा “सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षेत्र में अवसर और करियर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मंच संचालन इंजी. रवींद्र नाथ पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. सुशील कुमार जोशी रहे। कार्यक्रम की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना रहीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय विशेषज्ञ के रूप में डिजिटल वेब एकेडमी के संस्थापक एवं निदेशक श्री प्रसून सनवाल का विभाग के सदस्यों द्वारा बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। साथ ही वर्तमान में उत्तराखंड शासन के तत्वाधान मे NASSCOM एवं INFOSYS द्वारा संचालित एसईसी पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने हेतु विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुशील चंद्र भट्ट को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डॉ. पारुल सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा आधुनिक युग में सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के उपयोग से विभिन्न कार्यों को सरलता एवं कम समय में पूरा किया जा सकता है।
संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. सुशील कुमार जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य और मशीन के बीच संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। आज हम अपनी अधिकांश दैनिक गतिविधियों के लिए कंप्यूटर एवं इंटरनेट पर निर्भर हैं, ऐसे में इस प्रकार की कार्यशालाएं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं।
मुख्य वक्ता श्री प्रसून सनवाल ने विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, तकनीकी शिक्षा के महत्व तथा प्लेसमेंट से संबं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *