Almora News:अल्मोड़ा में पेट्रोल की किल्लत नहीं, कल सुबह तक सभी पंपों पर सामान्य होगी आपूर्ति: जिला पूर्ति अधिकारी

0
ख़बर शेयर करें -

जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने  अवगत कराया है कि जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि दो पेट्रोल पम्पों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे आज शाम अथवा अधिकतम कल सुबह तक पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर पूर्व की भांति नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध रहेगा तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में बारिश का कहर: 3 बच्चों समेत 11 की मौत, 2 लापता; दून में उफनाए नाले में बही कारें

 

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *