Uttrakhand News:रुद्रपुर: जब ‘दुकानदार’ बन गए विधायक शिव अरोड़ा, खुद गोलगप्पे बनाकर लोगों को खिलाए; वीडियो वायरल
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।दरअसल, एक कार्यक्रम से लौटते समय उनका काफिला मानू नगर क्षेत्र के महतो मोड़ के पास रुका, जहां सड़क किनारे एक गोलगप्पे की दुकान लगी हुई थी।विधायक शिव अरोड़ा अचानक गाड़ी से उतरे और सीधे गोलगप्पे की दुकान पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।विधायक ने दुकान संचालक को ग्राहक बना दिया और खुद दुकानदार बनकर गोलगप्पे बनाने और परोसने लगे।इस दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाए।उनका यह सहज और मिलनसार अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई।मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।कुछ लोग इसे विधायक की सादगी और जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ इसे जनसंपर्क का नया तरीका मान रहे हैं।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास नेताओं और जनता के बीच दूरी को कम करते हैं।फिलहाल, विधायक शिव अरोड़ा का यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
