Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

🌸परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही को सराहा

दिनांक 05.04.2026 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि दिनांक 04.04.2026 को उसका 17 वर्षीय नाबालिक बालक घर से सोमेश्वर बाजार के लिये निकला लेकिन अभी तक घर वापस नहीं आया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सोमेश्वर में FIR NO- 16/2026 धारा 140(1) बीएनएस में गुमशुदगी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News:कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला घायल

श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी ऑपरेशन स्माइल को गुमशुदा नाबालिग बालक को शीघ्र बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर श्री मदन मोहन जोशी व प्रभारी महिला कोतवाली/प्रभारी स्माइल टीम श्रीमती जानकी भण्डारी, के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस टीम व ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी/तलाश कर दिनांक 08.04.2026 को नाबालिक बालक को रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी जनपद नैनीताल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
नाबालिक बालक के परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-VPKAS अल्मोड़ा मनाएगा 103वां स्थापना दिवस: 25 फसलों की 204 किस्में विकसित कर पर्वतीय कृषि में रचा इतिहास

🌸पुलिस टीम-
1-अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार, कोतवाली सोमेश्वर
2-हेड कानि0 हरीश कुमार, कोतवाली सोमेश्वर
3-हेड कानि0 प्रकाश चंद्र, ऑपरेशन स्माइल
4-म0कानि0 मंजू आर्या, ऑपरेशन स्माइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *