Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा का थाना भतरौजखान का औचक निरीक्षण,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा का थाना भतरौजखान का औचक निरीक्षण,कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण व जनजागरूकता अभियानों को तेज करने के निर्देश

श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 07.04.2026 को थाना भतरौजखान, चौकी भिकियासैंण एवं पुलिस सहायता केंद्र मरचुला का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी द्वारा लंबित विवेचनाओं, प्राप्त शिकायतों एवं लंबित वारंटों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण एवं शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, सत्यापन अभियान में तेजी लाने, आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
महोदय द्वारा थाना स्तर पर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाए गए। साथ ही कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन चौकी भिकियासैंण भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। एसएसपी द्वारा उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा थानाध्यक्ष भतरौजखान को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *