Almora News:बड़ेछीना में पिकअप वाहन ने 4 वाहनों को मारी टक्कर,3 लोग घायल, चालक फरार

0
ख़बर शेयर करें -

बड़ेछीना में पिकअप वाहन ने 4 वहनों को मारी टक्कर,3 लोग घायल, चालक फरार 

आज दिनांक 31.03.2026 को समय लगभग सायं 05:40 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को सूचना प्राप्त हुई कि बड़ेछीना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन संख्या UP 22 TA 7521 द्वारा एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:CM धामी ने ग्राफिक एरा भीमताल में किया एकेडमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, 'कौशल ज्योति योजना' की शुरुआत

सूचना मिलते ही थाना धौलछीना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना में स्कूटी चालक सहित सड़क मार्ग से गुजर रहे एक महिला एवं एक पुरुष घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी केंद्र बड़ेछीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत स्कूटी सवार एवं महिला को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश

 पिकअप वाहन दन्या से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। वाहन चालक की पहचान मोनू ठाकुर निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी से पिकअप के परिचालक द्वारा ब्रेक फेल हो जाना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *