Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में यहाँ हवालात में एक व्यक्ति की मौत

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए थाना रायपुर के थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया है, ताकि जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सर्वर डाउन होने से थमी रसोई गैस की केवाईसी, इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़

इससे पहले नशे की हालत में पकड़े गए व्यक्ति को हवालात में रखा गया था, जहां वह बेहोश मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जा रही है और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ किया जाएगा।  वही इस पूरे मामले पर मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना को आत्महत्या करार दिया जा रहा है लेकिन उनकी हवालात में हत्या हुई है। उनका कहना है कि जब उनको पकड़ कर हवालात में लाया गया तब हमें कॉल नहीं की गई। जबकि उनके मृतक होने के बाद ही हमारे पास पुलिसकर्मियों का कॉल आया। हालांकि अब तमाम संदेह के बीच यह स्पष्ट होना अभी बाकी है कि पीआरडी जवान की मौत आखिर हवालात में कैसे हुई। क्या उसने आत्महत्या की या फिर मारपीट के चलते उनकी मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *