Almora News:“कोशिश – एक नई आशा’’: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की विशेष पहल, थानों में सुनी गईं समस्याएं

0
ख़बर शेयर करें -

कोशिश – एक नई आशा’’

महिला सुरक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस का विशेष थाना दिवस

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अंतर्राट्रीय महिला दिवस पर कोतवाली अल्मोड़ा में सुनी समस्याएं

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली रानीखेत, सीओ रानीखेत द्वारा कोतवाली द्वाराहाट में सुनी गई जन समस्याएं

महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान, जागरूकता और विश्वास का मजबूत संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 08-03-2026 को पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल के आदेश क्रम में श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा के समस्त थानों में “कोशिश – एक नई आशा” थीम के अंतर्गत महिला सुरक्षा को समर्पित विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया।

श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह द्वारा कोतवाली रानीखेत व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद कोतवाली द्वाराहाट में उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। साथ ही जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानों में विशेष थाना दिवस का आयोजन कर महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुनकर समाधान किया गया। थाना दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतें महिला संबंधी थीं। सभी शिकायतों का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:"भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा"

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। थाना दिवस के दौरान महिला हेल्पलाइन एवं ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित प्रकरणों से संबंधित पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रत्येक समस्या/मामले का परीक्षण कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सकीय टीम द्वारा मौजूद महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप किया गया तथा उन्हें स्वास्थय संबंधी आवश्यक परामर्श दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट में वनाग्नि चौपाल आयोजित: जल स्रोतों और जैव विविधता को बचाने के लिए जनसहभागिता पर जोर

थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से संबंधित नये कानूनी प्रावधानों तथा महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। “कोशिश – एक नई आशा” अभियान महिलाओं के प्रति विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करने की दिशा में अल्मोड़ा पुलिस का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *