Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक- 26.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद मय महिला पुलिस टीम द्वारा विवेकानन्द बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा में अध्यनरत छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को महिला सुरक्षा, डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों, व एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति ऐप की जानकारियां दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए छात्रओं को आत्मरक्षा के बेसिक टिप्स बताते हुए आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *