Almora News:शराब के नशे में मोटर साइकिल दौड़ा रहे चालक को कोतवाली अलमोड़ा ने किया गिरफ्तार
श्री चन्द्रशेखर आर0 घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक- 15.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्स सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला श्री आनन्द बल्लभ जोशी द्वारा करबला तिराहा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मो0सा0 वाहन सं0- UK01-D-1007 के चालक नवीन कुमार उम्र- 34 वर्ष निवासी ग्राम डुंगरा भनोली तहसील- गरुङाबाज थाना- दन्या हाल निवासी कालिका मन्दिर गोलना करङिया अल्मोङा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया जिस पर चालक को विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों के विरुद्ध के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
