Almora News:मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप से वृद्ध महिला को मिली पेंशन, त्वरित कार्रवाई से हुआ लाभ सुनिश्चित।

0
ख़बर शेयर करें -

लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन से वंचित ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू तहसील बग्वाली पोखर की रहने वाली वृद्ध महिला रमोती देवी की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संवेदनशील एवं त्वरित हस्तक्षेप से संभव हो सका। मीडिया के माध्यम से प्रकरण की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित महिला की वृद्धावस्था पेंशन शीघ्र स्वीकृत की जाए।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम रहा कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्त अभिलेखीय एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण की तथा रमोती देवी की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत करा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर गरीबों, वृद्धजनों, वंचित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनसमस्याओं के प्रति सजगता का यह एक और उदाहरण है, जिसमें एक जरूरतमंद महिला को शीघ्र राहत प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

वृद्ध महिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनके प्रकरण का समाधान हुआ है।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *