Almora News:नगर आयुक्त की नियुक्ति और बंदरों के आतंक से मुक्ति की मांग, पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी।

नगर निगम की उपेक्षित समस्याओं को लेकर पार्षदों का धरना आज भी जारी रहा। सभी पार्षदों ने अपनी दो प्रमुख मांगों को दोहराते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपील की।
पहली मांग है नगर आयुक्त की तत्काल नियुक्ति।
दूसरी मांग शहर में बढ़ रहे बंदर आतंक को देखते हुए जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था करने की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्टूबर से, तैयारियां तेज

आज धरना स्थल पर पार्षद प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडे, अनुप भारती, चंचल दुर्गापाल, रीना टम्टा, गुंजन चम्याल, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, मुकेश कुमार, कुलदीप मेऱ, मधु बिष्ट, नवीन आर्य, इंतिक्वाब आलम कुरैशी,तुलसी देवी, रोहित कार्की, कमला किरोला और गीता बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

पार्षदों ने कहा कि जब तक दोनों मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा।

Advertisement