उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) के अनुसार, कुल 103 नर्सिंग ऑफिसर की रिक्तियां उपलब्ध हैं।

यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जिनके पास B.Sc. नर्सिंग और GNM की डिग्री है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर तक चलेगी। आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरना होगा।
नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए वेतनमान ₹44,900-142,400 (पे लेवल 7) होगा। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है जो B.Sc. नर्सिंग और GNM पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड नशा मुक्ति अभियान: युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाये जा रहे ठोस कदम

🌸नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए पात्रता

आवेदक को GNM (जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी) या B.Sc. नर्सिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

उत्तarakhand नर्स और मिडवाइफ्स काउंसिल, देहरादून में पंजीकरण होना आवश्यक है।

हिंदी भाषा का कार्यात्मक ज्ञान होना चाहिए।

🌸आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

🌸चयन प्रक्रिया

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

🌸आवेदन शुल्क:
अनारक्षित/OBC/EWS: ₹300
SC/ST/PwD: ₹150

🌸परीक्षा पैटर्न

नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कुल 200 अंक होंगे। एक प्रश्न पत्र 100 अंकों का नर्सिंग से संबंधित होगा। अन्य प्रश्न पत्र 100 अंकों का सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन पर आधारित होगा।

प्रश्न पत्र के मूल्यांकन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा, अर्थात नकारात्मक अंकन होगा।

Advertisement