Almora News:आज से शुरू होगी कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए आज से हेली सेवा शुरू हो जाएगा। ढाई हजार रुपये में लोग अल्मोड़ा पहुंच जाएंगे। गौलापार स्थित हेलीपोर्ट से रोजाना दो बार हेलीकाप्टर पहाड़ के लिए उड़ान भरेगा।

वहीं, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए भी हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्री आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा के सफर में पर्यटकों को कई बार जाम में फंसना पड़ता है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी होते हैं, जिंन्हें आगे जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जाना होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

ऐसे में हवाई यात्रा इनके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा जरूरी काम से तय समय पर हल्द्वानी या अल्मोड़ा पहुंचने वाले स्थानीय लोगों के पास भी यात्रा को लेकर दूसरा विकल्प होगा। हेरिटेज एविएशन के स्थानीय मैनेजर रविंद्र सिंह के अनुसार गौलापार से बुधवार सुबह 11.50 पर पहली सेवा रवाना होगी। दूसरी दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न: किसानों को मिले श्री अन्न फसलों के उत्पादन और मूल्यवर्धन के गुर

जबकि अल्मोड़ा से वापसी की उड़ानों का समय 12.50 और चार बजकर दस मिनट तय किया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच में भी एक दिन दो बार हवाई सुविधा मिलेगी। यहां भी एक साइड का किराया ढाई हजार ही होगा। यात्री www.airheritage.in वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *