Almora News:जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद, क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन होगा आज,14 अगस्त को होगा चुनाव

0
ख़बर शेयर करें -

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद, क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के साथ नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

इस बार 12 जिला पंचायतों में से छह में जिपं अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले चार जिलों में समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *