Weather Update:मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना,पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की दी गई सलाह

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 27 जून 2025: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते आपदा की संभावना आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

देहरादून में गुरुवार को सुबह से धूप खिली रही। जिससे तापमान बढ़ गया और उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी मुख्यतः बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई।

देहरादून में कहीं-कहीं शाम के समय हल्की बारिश हुई जिससे गर्मी से फ़ौरी राहत मिली। वहीं अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी गुरुवार को धूप खिली रही जिससे चिलचिलाती गर्मी ने परेशान किया। देहरादून में 24 घंटे के भीतर पारे में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के लिए ₹20 करोड़ के राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी; चम्पावत के परिवारों को भी मिलेगा सीधा लाभ

अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं।

हल्द्वानी में भी गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 85 सड़कें बंद; अलर्ट मोड पर प्रशासन

रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *