बगेश्वर जिला अव्वल ज़िले से हाईस्कूल में 15 बच्चे मेरिट में व इंटर में

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर,हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिला अव्वल स्थान पर ज़िले से हाईस्कूल में 15 बच्चे मेरिट में व इंटर में 2 बच्चे मेरिट में स्थान बनाया विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा की रबीना कोरंगा ने हाईस्कूल बोर्ड में प्रदेशभर में तीसरा, जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बनाया। जिला प्रदेश भर में 87.05 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 15 बच्चे प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल रहे। इंटर में भी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के सुमित मेहता ने राज्य में तीसरा स्थान बनाया।

बोर्ड परीक्षा में जिले में विवेकानंद विद्या मंदिरों की मेधा चमकी। जिले में हाईस्कूल बोर्ड में 4057 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 3532 परीक्षार्थी सफल रहे। 87.05 प्रतिशत जिले का परीक्षाफल रहा। जिला प्रदेशभर में पहले स्थान पर रहा। जिसमें 15 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 3931 बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें 3572 पास हुए। 90.84 प्रतिशत जिले का परीक्षाफल रहा। जिसमें दो छात्र-छात्राएं प्रदेश मेरिट सूची में शामिल रहे।

हाईस्कूल मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राएँ

रबीना कोरंगा 492 98.40

कुमकुम चौबे 486 97.20

अभय उपाध्याय 486 97.20

आदित्य बड़सीला 483 96.60

कमल टंगड़िया 482 96.40

अंजलि पांडे 481 96.20

सुमित सिंह बिष्ट 480 96.00

हिमांशु कोरंगा 479 95.80

मोनिका दफौटी 479 95.80

रक्षित जोशी 479 95.80

विक्रम बिष्ट 477 95.40

तरन कोरंगा 476 95.20

अमन गिरी 474 94.80

प्रिया बिष्ट 471 94.20

नीरज पांडे 470 94.00

 

इंटर मेरिट सूची में शामिल छात्र।

सुमित मेहता 483 96.60

गौरव सिंह रावत 461 92.02

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *