ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने की संभावना है।

गर्मियों के सीजन मौसम मेहरबान रहा है। प्रदेश में मार्च से मई तक सामान्य से 35 प्रतिशत तक अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। मेघों के बरसने से गर्मी के भीषण प्रकोप से राहत मिली।जून की शुरुआत सुकूनभरी हुई है।

वहीं, अगले सप्ताह प्री-मानसून की दस्तक होने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की फुहारों के साथ मानसून के पहले चरण का आरंभ होने की उम्मीद है।जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जाखनदेवी से आईएसबीटी तक बने नाले का पार्षद ने किया निरीक्षण,अधिक ढाल पर जताई चिंता

डा. सिंह ने बताया कि पहले 10 से 12 जून के बीच प्री-मानसून की दस्तक होने की संभावना थी। लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण आठ से 10 जून के बीच बरसात के सीजन का शुरुआती चरण आरंभ हो सकता है। इसी तरह मानसून सीजन की शुरुआत 15 से 18 जून के आसपास होने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 12 से 15 जून के मध्य हो सकता है।

डा. सिंह ने बताया कि अभी तक हुई वर्षा का कारण बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में सक्रिय हुआ चक्रवात था। वहीं, इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी लेक फेस्टिवल 0.2 का भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया कोटी-नई टिहरी रोपवे का एलान

🌸तराई-भाबर का पारा लुढ़का, गर्मी से राहत

मंगलवार शाम तक हुई वर्षा की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। तराई-भाबर क्षेत्र में गर्मी से निजात मिली है। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार को अधिक तापमान तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में करीब 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दिन और रात के पारे में 14.6 डिग्री का अंतर होने से रात्रि के समय हल्की ठंडक रही।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप बादल का रहा और तापमान में भी गिरावट रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम सामान्य रहेगा और धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *