Weather Update:मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी की जारी,प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

दो दिनों से बिगड़े मौसम ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में राहत की बारिश आफत बनकर आई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

🌸जबकि, प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:'ऑपरेशन भल छौ': धौलछीना पुलिस पहुंची 55 किमी दूरस्थ गांवों में, बुजुर्गों का जाना हाल-चाल

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवारअल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है और तेज हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *