Almora News:SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे पर एक और करारा प्रहार,पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता पकड़ी गांजे की बड़ी खेप

आज तड़के भतरौजखान पुलिस टीम ने ब्रिजा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 02 तस्करों को दबोचा

10.89 लाख से अधिक कीमत का 43.580 kg गांजा बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से किया पुरस्कृत

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 27.03.2025 की तड़के भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चौड़ीघट्टी तिराहे पर चेकिंग के दौरान ब्रिजा कार संख्या- UP15-CY-4078 को चैक किया गया तो चालक राजेन्द्र सिंह व उसका साथी गौरव सैनी के कब्जे से 43.580 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

अभियुक्तगण गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026' का भव्य आगाज, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 7 दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

🌸अभियुक्तगणों का नाम व पता-

1-राजेन्द्र सिंह पुत्र लोकपाल सिंह निवासी दडियाल थाना टांडा रामपुर
2- गौरव सैनी पुत्र रघुवीर सैनी निवासी हल्दुवा लम्बरदारपुरी, रामनगर

🌸बरामदगी- 43.580 किलोग्राम अवैध गांजा
🌸कीमत-10,89,500 रुपये

🌸भतरौजखान पुलिस टीम-

1-थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार
2-अपर उ0नि0 श्री मोहन चन्द्रा
3-हेड कानि0 श्री हरजिंदर सिंह
4-कानि0 श्री जगदीश चंद्र

Advertisement