ख़बर शेयर करें -

बीते कुछ साल से बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है।

🌸खासकर पर्वतीय जिलों तक, जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। यही कारण है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी न बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी। उत्तराखंड में मौजूद हिमालयी ग्लेशियर इस बार बेहद कम रिचार्ज हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पूरे प्रदेशभर में जलसंकट बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों में पहुंचेगी सरकार: धामी कैबिनेट की बैठक चंपावत से होगी शुरू, 4 अक्टूबर को जुटेंगे मंत्री

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। सिर्फ नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 13.2 डिग्री रहा।

प्रदेशभर में बीते 24 घंटों में 1.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य के आंकड़े से ना के बराबर है। मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल के प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं का उत्तराखंड तक न पहुंचने की वजह से खुलकर बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भारी बारिश से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे ठप: दोपांखी और रामगढ़ में भूस्खलन, थम गए पहिए

🌸कल भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो छह जनवरी से मौसम शुष्क रहेगा।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी रही और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे हल्की वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *