Uttrakhand News:उत्तराखंड में हो रहा 10 हेली और हवाई सेवाओं का संचालन,इस महीने हेली सेवाओं से जुड़ेंगे ये 5 शहर

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार जल्द ही उड़ान योजना के अंतर्गत पांच नई हेली सेवाओं का संचालन करने की तैयारी कर रही है।

इस कड़ी में देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर व पौड़ी तथा हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा की शुरुआत की जाएगी।

ये हेली सेवाएं प्रारंभ से गंतव्य और गंतव्य स्थल से प्रारंभ स्थल तक, दोनों ओर संचालित होंगी। इसके लिए कंपनी का चयन हो चुका है। जल्द ही इसका किराया निर्धारण कर दिया जाएगा। इसी माह इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

🌸उत्तराखंड में हो रहा 10 हेली और हवाई सेवाओं का संचालन

राज्य में इस समय 10 हेली व हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत सात हेली व हवाई सेवा और उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तीन हेली व हवाई सेवाओं का संचालन शामिल है। उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा संचालित हो रही है, तो वहीं, देहरादून के सहस्रधारा से गौचर और सहस्रधारा से जोशियाड़ा तक हेली सेवा का संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा की ​7 साल की वंशिका बिष्ट ने सीबीएसई स्केटिंग में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर नागरिक उड्डयन विभाग ने अन्य जिलों को भी हेली व हवाई सेवा से जोडऩे का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अब राजधानी देहरादून से चार और हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल के एक शहर को जोडऩे की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

ये हेली सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल, देहरादून से श्रीनगर और देहरादून से पौड़ी के लिए संचालित की जाएंगी। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले भी क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जाता था लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा भी बंद है। अब यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य सरकार अपने स्तर से इस हेली सेवा का संचालन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि इसी माह इन हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।

🌸क्षेत्रीय संपर्क योजना

हवाई सेवा

देहरादून-नैनीसैनी

नैनीसैनी-पंतनगर

🌸हेली सेवा

देहरादून-अल्मोड़ा

हल्द्वानी-मुनस्यारी

हल्द्वानी-चंपावत

हल्द्वानी-पिथौरागढ़

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *