Weather Update:पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा रहा परेशानी,आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में छाए रहेंगे आंशिक बादल

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिर शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारे में उछाल आया है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है।

सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका है।

दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा छाया रहा। जबकि, दिनभर चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर दून के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलैक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार किया ग्रहण

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारे में खासा उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को पूरा दिन कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को दिन में धूप ने राहत दी।

🌸आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजस्व अर्जन में अल्मोड़ा डाक मंडल ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान किया हासिल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी हाेने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे और तापमान में गिरावट रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *