उत्तराखंड में एक बार फिर कोहरे और कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह शाम कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में सुबह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदलने जा रहा है। अभी तक बारिश और बर्फबारी ना होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

 

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिल सकती है।प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। बिक्रम सिंह के मुताबिक रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— 'पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक'

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा परंतु ठंडी हवा भी रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश और ठंडी हवा जारी रहेगी।