Weather Update:मैदानी इलाकों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से बढ़ सकती हैं दुश्वारियां, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज  हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के सपनों की हत्या, सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस: गोपाल भट्ट

जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी पहल: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम सामान्यतः साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *