Uttrakhand News:2 जनवरी से किया जाएगा उत्तराखंड में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं।

ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

यह जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। अब आवेदन शुरू होने जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। रेखा आर्या ने बताया कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओ 6185 सहायिकाओं समेत कुल रिक्त 6559 पदों पर महिलाओं के लिए रोजगार मिलेगा। प्रदेश में लगभग सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया, जिससे वहां तैनात सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं। इससे सहायिकाओं के पद रिक्त हो गए। हाल ही में मंत्रिमंडल से आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद इसका शासनादेश जारी हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा में कांग्रेस ने निकाली “वोट बचाओ, देश बचाओ” जनजागरूकता यात्रा, मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

🌸आवेदन लिंक वेबसाइट – www.wecd.uk.gov.in

पोर्टल – www.wecduk.in

ये हैं नियम-

सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है आवेदन

ये रि​​क्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई / मूल निवासी होना अनिवार्य

आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबं​धित उपजिला​धिकारी, जिला कार्यक्रम अ​धिकारी, खंड वि​कास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अ​धिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गयी है

आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं

अ​धिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है