ख़बर शेयर करें -

ऊत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​खौफनाक: रानीखेत के पास घर में घुसकर युवक की हत्या, आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर की थी घायलों की रेकी!

 

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग: अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' संभालेगा कमान, बिना मान्यता वाले मदरसों की सरकारी सहायता बंद

कोहरे और शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *