Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरुकता अभियान जारी प्रभारी साईबर सेल अल्मोड़ा ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, सोमेश्वर में लगाई जागरुकता पाठशाला

0
ख़बर शेयर करें -

साईबर अपराध, महिला अपराध व नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में दी जानकारियाँ

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराध, नशे से बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रभारी साईबर अल्मोड़ा श्रीमती कुमकुम धानिक मय कानि0 श्री मुदित वर्मा, कानि0 श्री बलवंत प्रसाद ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, सोमेश्वर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विषयों में जानकारी दी गयी।

🌸साइबर अपराध जागरूकता-
अभियान के तहत वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मसूरी: पिता की वर्दी का झांसा पड़ा भारी, नशे में 'वर्दी' का रौब झाड़ रहे रईसजादे को पुलिस ने सिखाया सबक

🌸नशा मुक्त अभियान जागरुकता-
अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को तत्काल सूचना पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

🌸महिलाओं/बाल अपराधों के प्रति किया जागरुक-
इस दौरान छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: जिला सूचना कार्यालय में 'पत्रकार संवाद' आयोजित, प्रेस और प्रशासन के बीच समन्वय पर हुई चर्चा

🌸गौरा शक्ति-
छात्राओं व स्टॉफ को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।

🌸हेल्प लाइन नंबर-
सभी छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

🌸नवीन कानूनों की जागरूकता-
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *