Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त एक्शन से नशे पर एक और करारा प्रहार अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट और SOG की संयुक्त टीम ने स्पलेंडर बाईक से गांजा तस्करी कर रहे 03 तस्करों को दबोचा

0
ख़बर शेयर करें -

लगभग तीन लाख से अधिक कीमत का 12.415  किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

दिनांक-08/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरवंस सिंह व  सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी श्री भुवन जोशी  के नेतृत्व में सल्ट पुलिस  व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नैल तिराहा से करीब 50 मीटर नैल गांव की तरफ  बिना नंबर स्पलेंडर में सवार शाने आलम, सतेन्द्र सिंह, अल्लाउद्दीन के कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में कुल 12.415 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।  बाईक को सीज किया गया।      

यह भी पढ़ें 👉  कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग: क्षतिग्रस्त भवनों को मिलेगा मुआवजा, लोनिवि टीम ने किया निरीक्षण

अभियुक्त गांजे को मुरादाबाद की ओर ले जा रहे थे। जिसे बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। 

🌸बरामदगी-

अभियुक्त के कब्जे से कुल 12.415  किलोग्राम गांजा बरामद होना।

🌸कीमत- 3,10,375/- रुपये

 

🌸गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

1- शाने आलम उर्फ सानू उम्र 30 वर्ष पुत्र फारुख अन्सारी निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद 

2- सतेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र उदल सिंह निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद 

3- अल्लाउद्दीन उम्र 24 वर्ष  पुत्र अली मोहम्मद निवासी बुढ़ानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद 

🌸पुलिस टीम-

1. उप निरीक्षक श्री प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट

2. अपर उ0नि0 श्री दीवान सिंह,थाना सल्ट 

3. हेड कांस्टेबल श्री संजू कुमार,थाना सल्ट 

4. हेड कांस्टेबल श्री विनोद कुमार,थाना सल्ट 

5. हेड कांस्टेबल श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा

6.कानि0 श्री परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *