Almora News:नगर निगम चुनाव के संबंध में नंदा देवी गीता भवन में आयोजित की विशेष बैठक,यह लोग रहे उपस्थित

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 1 दिसंबर प्रातः 11:00 बजे से नगर निगम चुनाव के संबंध में एक विशेष बैठक नंदा देवी गीता भवन में आहूत की गई है जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी समस्त मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्तिकेंद्र संयोजक बूथों के अध्यक्ष एवं समस्त नगर निगम के दावेदारों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया.

नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू जी कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा,पुर्व विधायक कैलाश शर्मा , मंच पर आसीन पदाधिकारियों का नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया, सभी मचासीन पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा,पुर्व विधायक, कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर निगम प्रकोष्ठ के संयोजक दर्शन रावत, जिला महामंत्री अर्जुन बिष्ट मनोज जोशी सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया, बैठक का शुभारंभ करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश बहूगूणा ने सभी नगर निगम प्रत्याशीयों का विचार विमर्श कर सभी का मन टटोला, सभी  वार्डों से आये नामों पर सलाह  मशवरा कर  पार्षद चुनाव की तैयारियां को लेकर भी सभी से चर्चा की, सभी नामों पर आम सहमति से चर्चा की गई,ॢ पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने भी संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों व पार्षदों के उम्मीदवारो से चुनावों को लेकर मन टटोला और सभी को चुनाव में तैयारियां को लेकर अपडेट भी लिए.

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:हल्द्वानी में हुआ बड़ा हादसा,नहर में गिरी कार,बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 3 घायल

पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी लोगों से एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में भारी संख्या में 40 वार्डों  से जीतने का संकल्प लेने को कहा, इस बार भारतीय जनता पार्टी का मैयर बनाने का भी हम सभी को संकल्प लेना होगा,तभी शहर का विकास होगा, प्रदेश सरकार से भी हमारे मेयर बनने पर बजट की कमी नहीं होगी , पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी को विश्वास दिलाया कि मेरा सभी पार्षदों के प्रत्याशीयो को तन,मन ,धन से सहयोग मिलेगा, आप सभी आज से ही अपने चुनावों की तैयारियां में जुटने का आह्वान किया, कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी पदाधिकारियों, पार्षदों के प्रत्याशीयो का धन्यवाद अदा करते हुए सभी प्रत्याशियों को चुनाव में लगने को कहा और ऐडवास में सभी को चुनाव जितकर आने कि शुभकामनाएं दी, आज बैठक में सभी 40 वार्डों से भारी संख्या में प्रत्याशी उपस्थित थे, भाजपा के सिंबल से चुनाव लडने कि इच्छा व जोश,आत्मविश्वास  को देखते हुए  जिला अध्यक्ष,व पुर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने नाम लेकर सभी नामों को देख सुनकर विजयी प्रत्याशीयो को ही टिकट देने का भरोसा दिलाया,बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश कार्यकारिणी राजीव गुरूरानी,रवि रौतेला जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज बर्मा, जिला अध्यक्ष मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप जिला कृष्ण बहादुर ,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, खयाली पाण्डेय अजय वर्मा नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी,विनीत बिष्ट नगर मंत्री दिक्षात पवार,नगर उपाध्यक्ष जगत भट् , पुर्व सभासद उपाध्यक्ष सोरभ बर्मा,, चन्दन रावत , पुर्व महामंत्री महेश नयाल, पूर्व मंत्री विनित बिष्ट,, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा जीना, लीला पचपाल, नेहा उप्रेती, मीना नेगी,  पुर्व सभासद दिप्ती सोनकर, पुर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, पुर्व सभासद मनीष जोशी, श्याम  पांडे, दीपक वर्मा दीवान फर्त्याल,अजय वर्मा, दीपक बर्मा, नेहा टम्टा,सुरज टम्टा, भगवान  रावल , अभिषेक जोशी,  अनिल साह,धीरज बर्मा, एडवोकेट तुलसी जोहरी, एडवोकेट रोहित  कार्की,लक्की बर्मा, हर्षवर्धन  तिवारी, दिनेश मठपाल, तिलोक   रोतेला,  मो ,मुद्धसर गोपाल जीना सलमान  अंसारी,प्रमोद पवार,हर्षवर्धन तिवारी, मोहित  बिष्ट, राहुल बिष्ट, रमेश मेर आदि हजारो कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *