Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरुकता अभियान जारीअल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी में लगाई महिला सुरक्षा जागरूकता चौपाल

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत महिलाओं को महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों व नवीन कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं।

दिनांक 18/10/2024 को श्री विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम उ0नि0 श्री गोविन्द बल्लभ भट्ट, महिला अपर उ0नि0 श्रीमती बीना कौर व कानि0 श्री ललित मोहन सिंह (डायल 112) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी चिकित्सालय मे तैनात मेडिकल स्टॉफ के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर वार्ता की गयी।
1- उपस्थित समस्त महिला स्टॉफ को डयूटी/पारिवारिक समस्याओ के बारे में जानकारी लेते हुए, रात्री डयूटी के दौरान आने वाली सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी ली गयी एवं महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक किया गया।
2-कार्यस्थल पर महिलाओ का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध व निवारण) अधिनियम 2013 एवं नये आपराधिक कानूनों में महिलाओ की सुरक्षा के प्रावधानो बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
3- साईबर क्राईम के बारे में जागरुक करते हुए उससे बचने के उपायों तथा हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में, सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
4- चिकित्सालय में नियुक्त प्रोग्राम मैनेजर श्री शाजिद अली से चिकित्सालय में स्थित सीसीटीवी कैमरो के बारे में जानकारी लेते हुए, सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। चिकित्सालय के मुख्य गेट पर भी कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया।
5- महिला मेडिकल स्टाफ के रहने की व्यवस्था की जानकारी ली गयी साथ ही चिकित्सालय में 247 सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी रुम बनाने व महिलाओं के प्रति यौन उत्पीडन सम्बन्धित मामलो में आन्तरिक समिति का गठन करने हेतु सुझाव दिया गया।
6- महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति/महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में अवगत कराकर संकट के समय डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप के SOS बटन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *