Weather Update :उत्तराखंड में कई दिन तक धूप खिलने के बाद 28 सितंबर तक मानसून की बारिश की जताई उम्मीद,इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में कई दिन तक धूप खिलने के बाद मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बुधवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में 28 सितंबर तक मानसून की बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तराखंड में एक सप्ताह या 10 दिन में मानसून विदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ खेल भूमि भी बन रहा है: सीएम धामी

देहरादून में मंगलवार को तेज धूप खिली और गर्मी बरकरार रही। पारा सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान चार डिग्री ज्यादा 24 डिग्री रहा। दोपहर बाद शहर में कई स्थानों पर बारिश हुई।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही दोपहर बाद बारिश हुई, अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल के बीच धूप खिली रहेगी कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

Advertisement