Almora News :तबियत खराब होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे स्वजन,छह माह की गर्भवती निकली नाबालिग,गर्भपात की दवा खाने से गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की हुई मौत

तहसील क्षेत्र की एक नाबालिग गर्भवती हो गई। इसका पता लगने पर नाबालिग ने डर से गर्भपात की दवा खा ली। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत हो गई।

मामले का पता स्वजन को तब चला, जब नाबालिग की अस्पताल में जांच की हुई। अब स्वजन की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

अल्मोड़ा तहसील क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग की 13 सितंबर को अचानक तबियत बिगड़ गई। 14 सितंबर को स्वजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में नाबालिग की जांच की गई। नाबालिग छह माह की गर्भवती निकली। दवा के सेवन से गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत हो गई थी।

💠जैसे-तैसे नाबालिग को बचाया

चिकित्सकों ने उपचार कर जैसे-तैसे नाबालिग को बचाया। जब चिकित्सकों ने पीड़िता के स्वजन को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री से पूरी जानकारी ली। नाबालिग ने स्वजन को विस्तार से पूरी घटना बताई। जिसके बाद स्वजन राजस्व पुलिस के पास पहुंचे और ​शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने बताया कि नाबालिग का उपचार चल रहा है। फिलहाल नाबालिग की स्थिति ठीक है। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक को भेजा गया है। पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। नाबालिग के स्वजन की ​शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

💠नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी पंजीकृत

सितारगंज में पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही आरोपित की तलाश की जा रही है। नगर निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि वह बुधवार को मजदूरी करने और पत्नी घरेलू सामान लाने के लिए बाजार गई थी। इस बीच उनकी 15 वर्षीय पुत्री और आठ वर्षीय पुत्र घर पर अकेले थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

घरवालों के गैर मौजूदगी में हल्द्वानी निवासी तालिब उर्फ छोटू हाल निवासी वार्ड संख्या छह घर में घुसकर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपित घर में रखा चाकू निकाल नाबालिग को जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोपित से हुई छीना झपटी में बेटी घायल हो गई। बहन को बचाने का प्रयास कर रहे छोटे भाई का आरोपित गला पकड़ कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

किसी तरह आरोपित के कब्जे से छूटकर नाबालिग पुत्र ने स्वजन को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आरोपित स्कूल आते जाते नाबालिग को परेशान करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।