यहाँ कुटटू का आटा बना जानलेवा सेकड़ो बीमार हॉस्पिटल में भर्ती

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: जैसे ही त्योहारी सीजन आता है वैसे ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं. ताजा मामला हरिद्वार का है जहां पर नवरात्रों में फलाहार माने जाने वाला कुट्टू का आटा खाने से अब तक 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं. फिलहाल, सभी लोग हरिद्वार के अलग अलग हॉस्पिटल में एडमिट है कई हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में तो कई श्यामपुर कांगड़ी के पास के ही हॉस्पिटल में एडमिट है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने कल यानी नवरात्रि के पहले दिन का व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन किया था जो कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र सहित अन्य दुकानों से कुटटू का आटा खरीद कर लाये थे जिसको ब्रत खोलने पर खाया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. कल रात से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं. सभी ने कुट्टू का आटा खाया था अभी भी लगातार मरीज अस्पताल जा रहे हैं. अब तक ये संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है

सी पी त्रिपाठी सीएमएस हरिद्वार जिला अस्पताल

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *