यहाँ फुटवेयर की दुकान में लगी आग, लाखो का माल खाक

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

रूद्रपुर मैन बाजार में एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक अग्निशाम टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखो का माल जल कर खाक हो चुका था।

 

 

 

मामला देर रात का है। जानकारी के मुताबिक अजीम रजा निवासी किच्छा की गोल मार्केट रुद्रपुर में कुमाऊ फुटवेयर नाम से दुकान है। देर रात उसकी दुकान से लगभग साढ़े 11 बजे धुआं उठने लगा जिसकी सूचना गस्त कर रही पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग और दुकान मालिक को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने दुकान का स्टर तोड़ कर चार वाहनों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक टीम ने आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लगभग 10 से 15 लाख का माल खाक हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

अग्निशमन अधिकारी ने बताया की चार वाहनों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया था। जिसमे दुकान स्वामी को लाखो का नुकसान हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *