Weather Update :आज इन जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी,अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका

उत्तराखंड में मंगलवार को कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— 'पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक'

अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है।

💠मसूरी में छाया कोहरा

मसूरी में सोमवार देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया। वहीं पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा: 24-25 अक्टूबर को आ सकते हैं केदारनाथ और टिहरी, राज्य को देंगे कई बड़ी सौगातें

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा होगा धूप के खीली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही रहेगी कई स्थानों में रुक-रुक कर हाल की वर्षा की संभावना है।