Uttrakhand News :उत्तराखंड में ग्राम प्रधान पार्षद ने रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवाने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की करी मांग

उत्तराखंड प्रदेश में ग्राम प्रधान पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने सरकार से रोहिंग्याओं के वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनवाने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को भारत रक्षा मंच की रसूलपुर में जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल की ओर से कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश की ताजा स्थिति पर बात करते हुए अपने विचार रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

💠दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

प्रदेश संयोजक व संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा उत्तराखंड राज्य की बदल रही जनसांख्यिकी भविष्य के लिए खतरे का संदेश है। मंच उत्तराखंड में रोहिंग्याओं के अवैध रूप से आधार, राशन व वोटर कार्ड बनने की जांच की मांग काफी समय से कर रहा है। कहा कि सरकार मामले की जांच करे और दोषी पाए गए जनप्रतिनिधियों हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

इस दौरान युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री अरविंद तिवारी, अरुण सक्सेना, नितीन वर्मा, राज बाला, रानी, सीमा देवी, डाली देवी, रेनू, कुसुम आदि उपस्थित रहे।